फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Monkey pox: ASHA workers will monitor people coming from outside

मंकी पॉक्स: बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करेंगी आशा बहुएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Monkey pox: ASHA workers will monitor people coming from outside
मंकी पॉक्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में अपनी सेवा दे रही साढ़े तीन हजार आशा बहुओं को विदेश से लौटने वाले लोगों पर निगाह गड़ाए रखने का निर्देश दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों के बारे में तत्काल नजदीकी सीएचसी अधीक्षक को सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा कि जिले की तो बात दूर प्रदेश भर में मंकी पॉक्स की किसी रोगी में पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी मुल्क में रोगी मिलने के बाद केंद्र ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद के दिशा निर्देश पर सीएचसी से लेकर पीएचसी पर बचाव के लिए अलग से वार्ड तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अपनी सेवा दे रही साढ़े तीन हजार आशा बहुओं को विदेश के साथ मुंबई से लौटने वाले लोगों पर निगाह बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लोगों के बारे में नजदीकी सीएचसी पर सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed