Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Moisture in paddy leads to halt in procurement

Pratapgarh News: धान में नमी, खरीद पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Moisture in paddy leads to halt in procurement
महुली धान क्रय केंद्र पर धान की नमी चेक करते कर्मचारी। विभाग
अर्नब तूफान से हुई बारिश का धान पर अभी तक असर है। धान में नमी बरकरार है। इस वजह से क्रय केंद्रों से किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे धान में नमी की वजह से खरीद पर ब्रेक लग गया है। यही कारण है कि दो नवंबर से अब तक 100 किसानों से सिर्फ छह हजार क्विंटल ही धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

सदर के विपणन केंद्र महुली पर दो किसानों से 86.80 क्विंटल धान की खरीद की गई है। करीब-करीब सभी केंद्रों पर किसान धान का नमूना लेकर आते हैं लेकिन नमी की अधिकता होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों को एक सप्ताह तक धूप में धान सुखाने की सलाह दी जा रही है ताकि नमी घट सके।
विज्ञापन

दो नवंबर से 84 क्रय केंद्रों पर हो रही खरीद
जिले में दो नवंबर से 84 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। इनमें विपणन के 32, पीसीएफ के 32, पीसीयू के 19 और मंडी समिति का एक केंद्र है। खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2027 है। शासन ने ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सामान्य धान की दर 2441 रुपये क्विंटल है। 48 घंटे बाद किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 फीसदी तक नमी ही स्वीकार्य
कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि धान बिक्री के लिए 17 फीसदी तक की नमी ही स्वीकार्य की जाती है। अधिक नमी होने पर भंडारण के दौरान धान के सड़ने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि गीले धान में पानी का वजन भी शामिल होता है। सूखने के बाद धान का वजन कम हो जाता है। इससे सरकारी आंकड़ों और वास्तविक अनाज की मात्रा में भी भारी अंतर आता है।
वर्जन
0 35 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है। केंद्र पर फसल में नमी की अधिकता बताई गई। धान सुखाने के बाद बिक्री करेंगे।
- संदीप शुक्ला, सदर
0 खतौनी और आधार कार्ड के डाटा में मिसमैच हो गया है। सत्यापन के बाद 70 क्विंटल धान की बिक्री करना है। - शंभूनाथ गुप्ता, आसलपुर
0 बारिश में फसल भीग गई थी। नमूना जांच में धान में नमी मिली है। सूखने के बाद 50 क्विंटल धान की बिक्री करनी है। - अशोक वर्मा, कोहड़ौर
आंकड़े एक नजर में
धान की खेती का रकबा : 1.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल
धान खरीद का लक्ष्य : 1.66 लाख मीट्रिक टन
वर्जन-
धान की फसल में नमी की अधिकता है। इसलिए खरीद की प्रक्रिया धीमी चल रही है। फसल सूखने के बाद खरीद में तेजी आएगी।
- जितेंद्र यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed