फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modi singing slogan workers, boils crackers,

गाजे-बाजे के साथ निकला संगम का जुलूस

Fri, 24 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Modi singing slogan workers, boils crackers,
महुली मंडी गेट से भाजपाइयों ने गाजे-बाजे संग जुलूस निकाला - फोटो : pratapgarh
भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता की ऐतिहासिक जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महुली मंडी गेट से भाजपाइयों ने गाजे-बाजे संग जुलूस निकाला। डीजे पर मोदी गीत पर भाजपाई थिरकते नजर आए। जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने फु लझड़ी व पटाखे फोड़े। इस दौरान चिलबिला महुली मंडी से लेकर भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह जाम लगता रहा। यातायात बहाल कराने को लेकर पुलिस पसीना बहाती रही।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। टीवी पर चुनाव के रुझान आने शुरू हुए तो भाजपाइयों के चेहरे खिल गए। ज्यादातर पदाधिकारी व कार्यकर्ता महुली मंडी के पास मतगणना की जानकारी जुटा रहे थे। पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने बढ़त बनाई तो पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन


हर राउंड में वह बढ़त बनाते गए। गठबंधन प्रत्याशी से जैसे ही जीत का आंकड़ा एक लाख के नजदीक पहुुंचा तो भाजपाइयों में जीत के जश्र की तैयारी शुरू हो गई। महुली मंडी के पास भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर भाजपा प्रत्याशी की जीत की खुशी में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजे-बाजे संग जुलूस महुली मंडी होते हुए चिलबिला पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी ने चिलबिला चौराहे पर वाहन रोक दिया। बाजारवासियों के प्रति आभार प्रकट कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ता खुशी में पटाखे फोड़ रहे थे तो गाजे- बाजे की धुन के बीच थिरक रहे थे।


जयकारे लगाते हुए भाजपाई कार्यालय की ओर बढ़े। यहां जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, स्वामीनाथ शुक्ला, जवाहरलाल श्रीवास्तव, जिलामहामंत्री अशोक मिश्रा, हरिप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, विधायक धीरज ओझा, गणेशनारायण मिश्र, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय, राजकुमार पाल ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम लगता रहा। हालांकि पुलिस ने मशक्कत कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed