फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modern police station will be built in Dahimalu, in Kotwali, Banveerkachh

नवीरकाछ में बनेगी कोतवाली दहात, दहिलामऊ में बनेगा माडर्न थाना

Wed, 31 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Modern police station will be built in Dahimalu, in Kotwali, Banveerkachh
police
बनवीरकाछ में देहात कोतवाली, दहिलामऊ में बनेगा माडर्न थाना
विज्ञापन

डीएम ने आवंटित की जमीन, 102 गांव होंगे शामिल
कोहड़ौर, अंतू व नगर कोतवाली के गांव शामिल होंगे माडर्न थाने में
कोतवाली देहात में शामिल होंगे नगर कोतवाली, मानधाता, जेठवारा व लालगंज के गांव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र का दायरा अधिक होने के कारण घटना के बाद पुलिस को पहुंचने में समय लग जाता है। ऐसे में अब देहात कोतवाली व माडर्न थाना बनाने की कवायद तेज हो गई है। इनमें नगर कोतवाली व छह थानों के करीब 102 गांवों को शामिल करने की तैयारी है। देहात कोतवाली व माडर्न थाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन भी आवंटित कर दी है। अब थाना स्तर पर गांवों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
वैसे तो देहात कोतवाली बनाने के लिए एक दशक से अधिक समय से कवायद चल रही थी, लेकिन अभी तक रास्ता साफ नहीं हो सका था। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाना शासन के लिए चुनौती बना हुआ है। थानों में अधिक दूरी के गांव होने से समस्या पैदा होती रही है। घटनाओं के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती है, तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार जाते हैं। ऐसे में अब देहात कोतवाली के निर्माण की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। जिला प्रशासन ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सकरनी पुल के पहले बनवीरकाछ में गाटा संख्या 419 समेत अन्य खाते की जमीन से करीब डेढ़ बीघा जमीन देहात कोतवाली के लिए आवंटित कर दी है। देहात कोतवाली में नगर कोतवाली, मानधाता, जेठवारा और लालगंज थाना क्षेत्र के गांव शामिल होंगे। पुलिस इन गांवों को चिह्नित करने में लगी है। दूसरी ओर नगर कोतवाली के ही दहिलामऊ में मार्डन थाना बनाने के लिए लगभग एक बीघा जमीन जिला प्रशासन ने आवंटित की है। माडर्न थाना क्षेत्र में अंतू, नगर कोतवाली व कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गांव शामिल होंगे। कोतवाली देहात व माडर्न थाने में लगभग 102 गांवों को शामिल किया जाएगा। राजस्व विभाग से जमीन मिलने के बाद अब पुलिस प्रस्तावित कोतवाली देहात व माडर्न थाना में शामिल होने वाले गांवों को चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली का कम होगा दायरा
कोतवाली देहात व माडर्न थाने का निर्माण होने के बाद नगर कोतवाली का दायरा बहुत कम हो जाएगा। शहरी क्षेत्र को ही नगर कोतवाली में रखा जाएगा। आसपास के कुछ गांव भी लिए जाएंगे। चूंकि नगर कोतवाली शहर में है। यहां तहसील, कलेेक्ट्रेट समेत तमाम बैंक व कार्यालय हैं। जिसकी निगरानी में ही पुलिस का काफी समय निकल जाता है। इससे कोतवाली पुलिस अपने पूरे क्षेत्र का भ्रमण भी नहीं कर पाती। कई बार घटनास्थल पर पहुंचने में पुलिस को पापड़ बेलना पड़ा। मौजूदा समय में नगर कोतवाली के गांवों की संख्या 122 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली व माडर्न थाना निर्माण के लिए जमीन आवंटित हो गई है। अब नगर कोतवाली समेत अन्य थानों के दूरी वाले गांवों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन गांवों की आबादी से लेकर भौगोलिक स्थिति के साथ ही क्षेत्रफल व अन्य सूचनाएं शासन को जल्द से जल्द भेजी जा सकें। सभी संबंधित थानेदारों से गांवों के नाम मांगे गए हैं।
सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed