{"_id":"5dbf21358ebc3e015e1b82f6","slug":"modern-park-will-be-built-in-gic-on-the-lines-of-noida-pratapgarh-news-ald2591878138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की तर्ज पर जीआईसी में बनेगा माडर्न पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की तर्ज पर जीआईसी में बनेगा माडर्न पार्क
विज्ञापन
park
शहर के जीआईसी ग्राउंड में अब आवारा पशुओं की झुंड और अराजक तत्वों का डेरा नहीं रहेगा, बल्कि नोएडा की तर्ज पर माडर्न पार्क बनाया जाएगा। नए महिला अस्पताल मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही जीआईसी की बाउंड्री पीछे की जाएगी। डबल लेन में बनने वाली सड़क में बिजली के खंभे डिवाइडर में शिफ्ट होंगे।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने शहरियों को माडर्न पार्क का तोहफा देने के लिए रविवार को एडीएम शत्रोहन वैश्य, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, ईओ मुदित सिंह, जीआईसी प्रिंसिपल राजकुमार सिंह के साथ लगभग 25 मिनट जीआईसी मैदान में रहकर आधुनिक पार्क के निर्माण को भव्य स्वरूप का प्राकलन तैयार करने को कहा।
केपी कालेज की ओर एक गेट तो लगेगा, मगर आवागमन के लिए मुख्य प्रवेश द्वार ही होगा। जीआईसी परिसर की नई बाउंड्रीवाल बनने के साथ ही सुबह टहलने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। दूधिया रोशनी में नहाने वाले पार्क में हरी-भरी घास के साथ ही रंग-बिरंगे फूल लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम ने हास्टल के पीछे योग भवन, डीआईओएस आवास के सामने ओपन जिम, पार्किंग के साथ ही बैडमिंटन की आरसीसी फील्ड तैयार की जाएगी। इसके साथ ही वीआईपी मॉडल में शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
पार्क में टहलने के लिए आने वालों को देना होगा शुल्क
पार्क में टहलने आने वालों को शुल्क अदा करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधा छूट मिलेगा। जबकि जीआईसी के बच्चों और स्टाफ के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसीलिए मुख्य द्वार पर टिकट घर के साथ ही गार्ड रूम भी बनाया जाएगा।