फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC Akshay Pratap hits back at Raja Bhaiya's wife Bhanvi Singh

Pratapgarh News: सांच को आंच नहीं पूर्व भाभी साब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
MLC Akshay Pratap hits back at Raja Bhaiya's wife Bhanvi Singh
धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमे में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने गृहमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया था, जिस पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन

एमएलसी ने एक्स पर लिखा है कि पूर्व भाभी साब सांच को आंच नहीं। जांच चाहे जहां चले, जीत सत्य की ही होनी है। आप सही होती तो भइया आपके साथ होते, बच्चे आपका साथ देते। पर इस जालसाजी और झूठ में वो भी आपके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन

आपने औरों के साथ भी जो धोखाधड़ी की है, समय के साथ वो भी सबके सामने आना ही है। प्रभु श्री राम आपको सुबुद्धि दें कि आप परिवार की और भइया की इज्जत सोशल मीडिया पर उछालना बंद करें। ये सलाह मैं आपको पहले भी दे चुका हूं। किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए मैं तैयार हूं। न्याय प्रणाली पर मुझे भरोसा है, पर लगता है आपको नहीं, तभी आपको भारत सरकार की एजेंसियां और कोर्ट बिकाऊ लगते हैं। आपके निशाने पर सिर्फ मैं ही अकेला नहीं, भइया के जो भी करीबी हैं। उन सभी पर आपने केस ठोक रखा है। धन के लालच में और कितना गिरेंगी। समय के साथ सच्चाई और आपकी असलियत सबके सामने अवश्य आएगी। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के एक्स पर पोस्ट के बाद एमएलसी के पलटवार से फिर सियासी माहौल में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed