फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLA told the police station officer - Even if the accused is his son, arrest him and send him to jail.

Pratapgarh News: थानेदार से बोले विधायक- आरोपी चाहे उनका बेटा ही क्यों न हो गिरफ्तार कर भेजें जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA told the police station officer - Even if the accused is his son, arrest him and send him to jail.
पर्वतपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक मोनू सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम है। सोमवार को विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल मोनू हत्याकांड की जानकारी लेने थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से खुलासे में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे मेरा बेटा ही क्यों न हो, उसको गिरफ्तार कर जेल भेजें।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि मोनू के लेनदेन की डायरी पुलिस के हाथ लग गई है। इसके जरिये पुलिस अब लेनदेन करने वालों से पूछताछ कर रही है। डायरी में क्षेत्र के अलावा लखनऊ तक के लोगों के नाम लेनदेन में शामिल हैं।
विज्ञापन

जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम छानबीन कर लोगों को चिह्नित कर रही है। घटना के सिलसिले में सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता व एएसपी पश्चिमी संजय राय जांच की प्रगति जानने थाने पहुंचे। सीओ सदर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed