फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mission journalism an important link in nation building: Moti Singh

राष्ट्र निर्माण में मिशन पत्रकारिता महत्वपूर्ण कड़ी : मोती सिंह

Mon, 28 Dec 2020 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mission journalism an important link in nation building: Moti Singh
हादीहाल में जिला सहकारी बैंक सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन अतिथि व पदाधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। राष्ट्र निर्माण में मिशन पत्रकारिता महत्वपूर्ण कड़ी है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को चाहिए कि वह किसी भी क्षेत्र से जुड़ी बातों को सबके सामने सही मापदंडों के साथ पहुंचाएं। देश को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की जरूरत है।
विज्ञापन

शहर के कटरा रोड स्थित एक पैलेस में रविवार को प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में यह बातें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में स्वस्थ्य समाज एवं मजबूत राष्ट्र के निर्माण के सबसे मजबूत मिशन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करती आ रही है। उन्होंने जनपद में प्रेस क्लब के भवन की उपलब्धता के लिए जिले के सांसद व सभी विधायकों के साथ मिलकर अगले माह कार्यमंत्रणा का भी ऐलान किया। सांसद संगमलाल गुप्ता ने पत्रकारिता को लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी ठहराया।
विज्ञापन

रानीगंज विधायक धीरज ओझा और सदर विधायक राजकुमार पाल ने पत्रकारिता के जरिए सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना के विकास में योगदान पर अपनी बात रखी। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना व सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पत्रकारिता को जनपक्ष पर आधारित होने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साहित्यकार सुनील प्रभाकर ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जान मोहम्मद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री मनीष ओझा, संगठन मंत्री सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष खरे, प्रकाशन मंत्री बबलू राय को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कृष्णानंद त्रिपाठी व संचालन साहित्यकार अनूप उपाध्याय ने किया। प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के राजीव पांडेय, हरीश सैनी, नीरज श्रीवास्तव, रोहित सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर अनुरूद्ध रामानुजाचार्य ओमप्रकाश पांडेय, रोशन लाल वैश्य, सीओ सिटी अभय पांडेय, केके सिंह, प्रशांत देव शुक्ल, महेंद्र शुक्ल, राजेंद्र केसरवानी, दिनेश तिवारी, जूनियर बार के महामंत्री जेपी मिश्रा, विजय मिश्र बाबी, संतोष दुबे, डॉ. आशीष सिंह, साकेत मिश्र, राजीव तिवारी, अरविंद दुबे, प्रेम मिश्र, रंजन त्रिपाठी, राज नारायण शुक्ल राजन, रमेश त्रिपाठी, अब्दुल करीम आदि मौजूद रहे।
समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए अमर उजाला का पेंशन योजना में पंजीकरण कैंप कल
प्रतापगढ़। अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 11 बजे से पेंशन योजना के लिए पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। सदर तहसील सभागार में समाचार पत्र विक्रेता अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 60 साल की आयु के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। हालांकि इसके लिए उम्र के अनुसार 60 साल की उम्र तक 55 से 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम के रूप में जमा करने होंगे। असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और अन्य कामगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराने वाले इसके पात्र नहीं होंगे। रजिस्ट्रेशन की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष है। यदि पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो पचास फीसदी पेंशन जीवनसाथी को मिलेगी। अमर उजाला व श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सदर तहसील के सभागार में आयोजित कैंप में पंजीकरण कराके समाचार पत्र विक्रेता इस योजना में शामिल हो सकते हैं और अपने साथ परिवार को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
लानें होंगे ये दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बहुत कागजात नहीं चाहिए। इनकम का प्रमाण पत्र भी नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधारकार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर चाहिए। इसी मोबाइल पर ओटीपी जाएगी और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी लानी होगी।
हर महीने जमा करने होंगे 55 से 200 सौ रुपये
रजिस्ट्रेशन कराने वाले पात्र समाचार विक्रेताओं को प्रीमियम भी जमा करना होगा। प्रीमियत की राशि का निर्धारण उम्र के अनुसार तय होगा। यह धनराशि 55 से 200 रुपये के बीच की होगी। यानि 18 साल के समाचार पत्र विक्रेता को कम से कम 55 रुपये व 40 साल के लाभार्थी को 2 सौ रुपये हर महीने देने होंगे। 29 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पत्र विक्रेता को हर महीने सौ रुपये देने होंगे। इसी तरह आयु के हिसाब से राशि तय होगी। जो साठ साल की आयु पूरी करने तक जमा करनी होगी। बचत खाता में इतनी ही राशि सरकार जमा करेगी। 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।

कोरियर कर्मी से दस हजार लूटे
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के पूरे सुबेदार बरिस्ता तेजगढ़ निवासी विकास पांडेय शहर में ई कार्ट कोरियर में काम करता है। रविवार की शाम वह बाइक से घर जा रहा था। नगर कोतवाली के सगरा के करीब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed