फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   miscreants who came to inquire about the hidden money made a fatal attack on the sleeping old man

Pratapgarh : गड़े धन का पता पूछने आए बदमाशों ने सो रहे वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, बचाने गई युवती का काटा हाथ

Sun, 28 Jul 2024 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 02:49 PM IST
सार

हल्ला गुहार लगाते हुए परिवार सहित बचाने दौड़ी भतीजी रिंकी यादव पुत्री विश्वनाथ यादव के हाथ पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। बदमाशों ने धमकी देते हुए दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। 

विज्ञापन
miscreants who came to inquire about the hidden money made a fatal attack on the sleeping old man
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहंडौर थाना इलाके के नगर पंचायत कोहंडौर के बोझवा (लाखीपुर) वार्ड में शनिवार, रविवार को आधी रात 12 बजे घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे 56 वर्षीय वृद्ध मोहन लाल यादव पुत्र भगौतीदीन पर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात हमला बोल दिया। जानलेवा हमले से वृद्ध मोहनलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हल्ला गुहार लगाते हुए परिवार सहित बचाने दौड़ी भतीजी रिंकी यादव पुत्री विश्वनाथ यादव के हाथ पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। बदमाशों ने धमकी देते हुए दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


गांव वालों को अपनी तरफ आता देख सभी हथियार व असलहा लहराते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोहंडौर अस्पताल लाई जंहा से हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में गड़े धन की है चर्चा

गांव में चर्चा है कि गड़े धन की बाबत पूछताछ के लिए बुजुर्ग पर तीन माह पहिले भी रात में तीन अज्ञात लोग आए और वृद्ध का मुँह दबाकर गड़े हुए धन की जानकारी लेनी चाही न बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी जिसके चलते हुए घायल मोहन लाल के बेटे अनिल ने सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed