{"_id":"66a2a5e344cdaed991063054","slug":"miscreants-riding-a-car-opened-fire-on-the-police-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-421668-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, चार गिरफ्तार, असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, चार गिरफ्तार, असलहे बरामद
विज्ञापन
लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में गिरोह बनाकर घूम रहे कार सवार चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। बदमाशों के पास दो अवैध पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
लीलापुर एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह बुधवार रात मत्तूपुर बोझी के समीप चेकिंग कर रहे थे। इस बीच विक्रमपुर पट्टी की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास दो अवैध पिस्टल, दो अवैध तमंचे समेत कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम सिंह उर्फ मोंटी, रौनक मिश्र निवासी नारायणपुर जनपद सुल्तानपुर, मोहम्मद दिलदार निवासी उदरा सुल्तानपुर व नसीम खान निवासी मंगरा जनपद अमेठी के रूप में हुई। पुलिस के सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि चारों दोस्त हैं और गिरोह बनाकर कार से एक जिले से दूसरे जिले में घूमकर असलहे के बल पर छिनैती व लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सत्यम सिंह पर सुल्तानपुर में तीन, रौनक मिश्र पर तीन, दिलदार पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कार समेत लीलापुर थाने ले आई। यहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को सभी को जेल भेज दिया।
लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कार सवार बदमाशों को चार अवैध असलहों के साथ दबोचा गया है। गिरफ्तार बदमाश राहगीरों से एकांत में तमंचे के बल पर छिनैती की घटनाएं करते थे।
विज्ञापन
रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज