फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Misbehaved with woman on the pretext of delivering home, ate insecticide

घर पहुंचाने के बहाने महिला से गैंगरेप, क्षुब्ध होकर खा लिया कीटनाशक

Wed, 15 Jan 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with woman on the pretext of delivering home, ate insecticide
rape
चार दिन पहले घर तक पहुंचाने के बहाने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपी उसे घर के करीब छोड़कर भाग निकले। परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से करने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस उससे पूछताछ के बाद घटना की जांच कर रही है। परिवार के लोग छेड़खानी की बात करते रहे।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 10 जनवरी को दवा लेने के लिए शहर आई थी। उसका आरोप है कि घर जाते समय दो बाइक से चार युवक मिले। उसे घर तक छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। सभी उसे रेलवे कालोनी ले गए। जहां जर्जर भवन में उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे खीरीबीर घाट की ओर ले गए। वहां भी तमंचे के बल पर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। देर शाम उसे घर के करीब छोड़कर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने से मना कर दिया। इससे वह सदमे में थी। मंगलवार को उसने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। उपचार के दौरान वह खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाती रही, लेकिन परिवार के लोग पड़ोसी द्वारा छेड़खानी की बात करते रहे। नगर कोतवाल ने बताया कि पीड़िता व परिवार के लोग बार-बार बयान बदल रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed