फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minor girl raped in AD leader's hotel, accused arrested

Pratapgarh News: अद एस नेता के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minor girl raped in AD leader's hotel, accused arrested
अद एस नेता के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। होटल मैनेजर से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब पुलिस नाबालिग छात्रा को होटल में कमरा देने पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी लालगंज के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। उसका कहना है कि सगरासुंदरपुर निवासी आरोपी अनूप उसे नौ जून को बहला फुसलाकर लालगंज जलेशरगंज मार्ग स्थित टनाटन होटल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज का भय दिखाकर दोबारा भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

छात्रा के विरोध पर वह धमकाता रहा। पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। पीड़िता अपनी मां के साथ गत दिनों लीलापुर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसे घटनास्थल लालगंज होना बताकर वहां भेज दिया। शनिवार को पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा किराए पर कमरा देने वाले होटल मैनेजर को भी पूछताछ के लिए कोतवाली ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार होटल अद एस के नेता का है, उनकी पत्नी लालगंज नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी हैं। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। होटल में दुष्कर्म के मामले की जांच कर अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई होगी।



भयाहू से दुष्कर्म करने वाले जेठ को भेजा जेल
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 16 अगस्त की रात भी उसने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। पीड़िता ने अगले दिन पति को आपबीती बताई। पुणे में रहने वाले पति के घर आने पर पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed