फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury reached four, people shivered at night

चार पर पहुंचा पारा, रात में कांपे लोग

Sat, 02 Jan 2021 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached four, people shivered at night
Mercury reached four, people shivered at night
प्रतापगढ़। पछुआ हवाओं ने वातावरण में पैठ जमा ली है। इससे कड़ाके की ठंड अब सितम ढाने लगी है। रात में ठंड लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। दिन में धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, मगर ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को गलन तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.02 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह 9 बजे धूप खिल गई। 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई, मगर ठंड का असर बरकरार रहा। धूप खिलने के बाद भी ठंड से बचाव को लोग स्वेटर व जैकेट पहने रहे। नए साल की वजह से बाजारों में खासी चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। लोग ठंड से बचाव के लिए स्वेटर व जैकेट में दिखे। इधर, शाम होते ही गलन तेज हो गई। जगह-जगह अलाव जलने लगे। शाम सात बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। रात आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की वापसी से तापमान में गिरावट आई है। सर्दी अब तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed