फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury crossed 38 degrees, body started burning

Pratapgarh News: 38 डिग्री पार पहुंचा पारा, झुलसने लगा बदन

Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 38 degrees, body started burning
मार्च माह के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी झुलसाने लगी है। सुबह 11 बजे तक धूप तल्ख हो जा रही है। शाम करीब पांच बजे के बाद लोगों को तपन से राहत मिल रही है। मार्च माह से शुरू हुई तेज गर्मी को देख लोग मई और जून माह के हालात को लेकर परेशान हैं। होली के बाद मौसम ने अचानक करवट लिया है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

सुबह-शाम की ठंड पूरी तरह गायब हो गई है। दोपहर में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह 11 बजे के बाद घरों से निकलने पर लोगों को गर्मी सता रही है। वहीं अधिक धूप होने के कारण प्यास भी लग रही है। लोगों को रास्ते में रुक कर गला तर करना पड़ रहा है। घरों में पंखे का असर खत्म हो गया है।
विज्ञापन

कूलर और एसी चलाकर लोग दोपहर का समय व्यतीत कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने वाली महिलाएं काले चश्मे के साथ दुपट्टे और स्टॉल से चेहरा ढक रही हैं। गर्मी बढ़ने से बिजली उपकरणों की खरीद भी शुरू हो गई। बाजारों में एसी, कूलर, फर्राटा की मांग शुरू हो गई है। वहीं मुख्य मार्गों पर शीतल पेय पदार्थ की दुकानें भी सज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकमत तापमान 37.2 और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दो दिन के बाद आसमान में बादल आने की संभावना है। बादल आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed