कोरोना महामारी से बचाव के लिए 21 दिन के लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को राहत सामग्री बांटने के लिए व्यापारियों ने जिला प्रशासन को राशन मुहैया कराया है। एडीएम और एसडीएम की मौजूदगी में राशन मुहैया कराने वाले व्यापारियों ने कहा है कि अगर वह वितरण करने में सहयोग चाहते हैं तो व्यापारी तैयार हैं।
चिलबिला में समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य की अगुवाई में व्यापारियों ने आटा, चावल, चीनी, दाल, मसाला, चायपत्ती, सरसों तेल, सोयाबीन, नमक जिला प्रशासन को मुहैया कराया है।
एडीएम शत्रोहन वैश्य और एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता की मौजूदगी में राशन प्रदान करते हुए व्यापारियों ने भरोसा दिया है कि आगे भी वह हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मौके पर संतोष कुमार, सुरेश अग्रवाल, दयाराम मौर्य, छेदीलाल, अशोक अग्रवाल, दयाशंकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।