{"_id":"655785eab2569c1519004bf9","slug":"mental-illness-cannot-be-cured-by-exorcism-dr-azad-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7611-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: झाड़-फूंक से नहीं ठीक होता मानसिक रोग-डा.आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: झाड़-फूंक से नहीं ठीक होता मानसिक रोग-डा.आजाद
Fri, 17 Nov 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
सुखपालनगर सीएचसी में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते डिप्टी सीएमओ डॉ.आजाद। संवाद
मिर्गी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुखपाल नगर पीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और मेले का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आजाद अहमद ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मिर्गी से पीड़ित मरीजों को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए।
मनोचिकित्सक डॉ. शिव प्रसाद यादव ने मिर्गी के लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि इसके मुख्य लक्षण हाथ पैर में झटके आना, बेहोशी के दौरे आना, मुँह से झाग निकलना, जुबान जकड़ना हैं। समय पर इलाज होने पर मरीज स्वस्थ्य हो सकता है। पीएस डब्लू मुकेश कुमार मौर्या ने बताया की मिर्गी आने पर लोगों को हवा आने दें, आराम से दाहिने करवट में लेटा दें। आग और पानी के पास ऐसे रोगियों को न जाने दें। उन्होंने इसके लिए जारी टेली मानस टोल फ्री नo-14416 एवं मनकक्ष हेल्पलाइन नम्बर 9984969605 के विषय में भी जानकारी दी।