{"_id":"5818d8004f1c1bb931436684","slug":"mejestrial-ivestinggation-of-simi-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिमी आतंकियोंे के एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिमी आतंकियोंे के एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो'
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सिमी आतंकवादियों के परिजन अगर मांग करें तो एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच किसी को दोषी ठहराने के लिए नहीं होती, बल्कि संदेह दूर करने के लिए होती है। वह मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
शहर के शैल-श्याम पैलेस में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। काला धन वापस लाने और 15 -15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में भेजने की बात कहने वाले मोदी अब जनता से सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहली बार हुई, ऐसा नहीं है। कांग्रेस शासनकाल में आॅपरेशन जिंजर हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम नागरिकों को ध्यान विकास के मुद्दे से हटाने के लिए झूठा दावा कर रही है। उन्होेंने मोदी को हिटलर की संज्ञा देते हुए कहा कि झूठी बातों को इस तरह पेश करते हैं कि लोग विश्वास करने को मजबूर हो जाते हैं। सांसद ने मोदी सरकार के विदेश और रक्षा नीति की आलोचना करते हुए जम्मू काश्मीर में तीन माह से स्कूल, कॉलेज बंद होने और प्रतिदिन जवानों के शहीद होने पर चिंता प्रकट की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।