फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mega shopping festival to be inaugurated on 15th

48 घंटे का इंतजार फिर होगी जमकर मस्ती और धमाल

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
mega shopping festival to be inaugurated on 15th
चंडीगढ़ फेयर ग्राउंड में लगी एग्जीबिशन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के जीआईसी परिसर में ‘अमर उजाला’ की ओर से होने वाले मेगा शॉपिंग फेस्टिवल में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। कानपुर से आए कलाकार मेले को नया लुक देने में लगे हुए हैं। 15 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले मेगा शॉपिंग फेस्टिवल 24 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें जहां विभिन्न प्रांतों के लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे, वहीं घर-गृहस्थी के सामानों के साथ कपड़े की खरीदारी भी की जा सकेगी।


जिले में ‘अमर उजाला’ पहली बार शहर के जीआईसी परिसर में मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। पीबीडीसी और अभय शक्ति फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश के  विभिन्न कारोबारी अपने उत्पादों की दुकानें सजाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के आकर्षण के केंद्र बिंदु होने के साथ ही बच्चों की कलात्मक क्षमता को परखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रांतों के परिधान भी मिलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ ही बेटियों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में बेल्हावासी लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। शॉपिंग फेस्टिवल में आकर्षक ज्वैलरी, फर्नीचर, कपड़े की लगभग डेढ़ सौ दुकानें सजेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगेगा। फेस्टिवल में हीरो और श्री गुरु इंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed