फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MEGA FESTIVAL SHOPING

मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का हुआ आगाज

Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
MEGA FESTIVAL SHOPING
न्‍यूूज
शहर के जीआईसी परिसर में अमर उजाला के मेगा शॉपिंग फेस्टिवल मेले का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने फीता काटकर मेले की औपचारिक शुरुआत की। मेले में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पडे़। देरशाम तक लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी परिसर में 24 अक्तूबर तक चलने वाले  मेगा शॉपिंग फेस्टिवल मेले का रंगारंग शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले की खास विशेषता है कि एक ही स्थान पर घर-गृहस्थी की सभी सामग्रियां मिल रही है। अभय फाउंडेशन की अध्यक्ष राजा अनिल प्रताप सिंह की बेटी राजकुमारी मृगांका सिंह ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अमर उजाला के चीफ ब्यूरो चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने अतिथियों को बुके भेंटकर स्वागत किया।  
विज्ञापन


 इसके पूर्व साकेत गर्ल्स पीजी कालेज की श्वेता त्रिपाठी, निधि त्रिपाठी, गरिमा सिंह, साक्षी मिश्र, स्वास्तिक त्रिपाठी ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मीरा भवन चौराहा स्थित रायल प्राइड एकेडमी के  सुमित  और खुशी ने राधा-कृष्ण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कक्षा दो छात्रा भूमिका चौधरी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।  इसके अलावा अरुण कुमार, सुभान अहमद ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ताली बचाने पर मजबूर कर दिया। नेहरु युवा केंद्र के कलाकार रवि शंकर मिश्र ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर सभी में जोश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी के शिक्षक डॉ. अनीस ने किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पीबीपीजी के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, जीजीआईसी बरहदा के प्रिंसिपल डॉ. विंध्याचल सिंह,समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, अजय क्रांतिकारी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed