फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medicinal plants planted in the hospital premises

Pratapgarh News: अस्पताल परिसर में रोपे गए औषधीय पौधे

Fri, 08 Sep 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Medicinal plants planted in the hospital premises
डाल, छाल, गुदा, पत्तियों से बीमारियां दूर करने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रखहा। बाबा बेलखरनाथ धाम के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, सराय गनई के फार्मासिस्ट जय प्रकाश सिंह ने अस्पताल परिसर में ही दो दर्जन औषधीय पौधे रोपे। इसमें एलोवेरा, नीम, अरेंड, गिलोय, अश्वगंधा, हरजोर, तुलसी, आंवला, हरसिंगार, पत्थरचट्टा, हल्दी, अशोक आदि के पौधे शामिल है।
बाद में उन्होंने लोगों को इनके औषधीय गुणों की जानकारी दी। दावा किया कि इन औषधीय पौधों की डाल, छाल, पत्तियों, गुदा आदि से बीमारी दूर की जा सकती है। गंभीर रोगों की चपेट में आ रहे मरीजों का इलाज औषधीय पौधों से किया जाएगा।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट जय प्रकाश सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवी प्रसाद सहित गांव के लोगों से भी पौधों की देखभाल के लिए सहयोग मांगा है। इस अनूठे प्रयास को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
हड्डी को मजबूत बनाता है हरजोर
औषधीय गुणों से भरपूर हरजोर एक ऐसा युौघा है, जो हड्डी को मजबूत बनाता है। इस पेड़ की छाल तथा गुदा अधिक लाभदायक माना जाता है । इसी तरह पत्थरचट्टा भी पथरी की बीमारी में काम आता है, ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसके सेवन से लोगों को ऑपरेशन कराने की जरूरत ही नहीं होती ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed