फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical college principal stopped honorarium

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने एक्सरे टेक्नीशियन का रोका मानदेय

Sun, 04 Aug 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Medical college principal stopped honorarium
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्सरे की सुविधा है, लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन रात में एक्सरे करने से हाथ खड़ा कर देते हैं। शिकायत पर प्राचार्य ने शुक्रवार रात ड्यूटी पर मौजूद एक्सरे टेक्नीशियन सहित पांच कर्मचारियों का मानदेय रोक दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को हादसे में घायल मरीज का एक्सरे करने से टेक्नीशियन ने इन्कार कर दिया। जिसकी सूचना मरीज ने फोन पर दी। शनिवार सुबह जब प्राचार्य निरीक्षण करने पहुंचे तो टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। इसलिए अग्रिम आदेश तक रात में सेवा देने वाले एक्सरे विभाग के कर्मचारियों का मानदेय रोक दिया गया है। एक दिन का मानदेय काटने के लिए सेवा प्रदाता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर की समाप्त कर दी जाएगी संविदा
प्राइवेट सेंटर पर मरीजों को भेजकर खून से लेकर अल्ट्रासाउंड जांच या फिर बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी। इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है। यह बातें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते समय सभी चिकित्सकों से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवा देने वाले चिकित्सक मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर भेजकर एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच कराते हैं। जबकि सभी जांच मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। कुछ ऐसे भी डॉक्टर हैं जो मरीजों को कमीशन वाली बाजार की महंगीदर पर बिकने वाली दवा लिखते हैं। प्राचार्य ने कहा कि यदि मेरे पास शिकायत आई, जांच में सत्यता मिली तो ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविदा समाप्त कर दी जाएगी। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉक्टर के साथ बैठने वाले यदि एक भी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को बाहर की दवा लिखते पाए गए तो तत्काल सेवा प्रदाता को पत्र भेजकर सेवा समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल है, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों को परेशान करने या फिर बाहर की जांच, दवा लिखने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed