{"_id":"5fcfc9fb8ebc3eecbe394af0","slug":"md-agitated-after-seeing-chaos-at-store-reprimanded-pratapgarh-news-ald293512565","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर पर अव्यवस्था देख भड़के एमडी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर पर अव्यवस्था देख भड़के एमडी, लगाई फटकार
विज्ञापन
लिबिला में बिजली विभाग का स्टोर चेक करते एमडी डा0 सरोज कुमार।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मंगलवार को जनपद मुख्यायल पहुंचे एमडी विद्युत डॉ. सरोज कुमार ने चिलबिला स्थित विद्युत स्टोर, वर्कशाप व विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्टोर पर अव्यवस्था देख वह भड़क उठे। उपकरणों एवं अभिलेखों का रख-रखाव ठीक ढंग से न होने पर जेई स्टोर को कड़ी फटकार लगाई। विद्युत व्यवस्था समुचित बनाए रखने का निर्देश दिया।
एमडी डॉ. सरोज कुमार के निरीक्षण को लेकर शहर के विद्युत उपकेंद्रों के साथ ही स्टोर व वर्कशाप पर युद्ध् स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को वह करीब साढ़े 11 बजे चिलबिला स्टोर पहुंचे। यहां अधीक्षण अभियंता सत्यापाल, एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद, एसडीओ नगर अजीत कुमार यादव के साथ स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर पर उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई। उपकरण जंग खा रहे थे। यह देख उन्होंने जेई स्टोर सहित स्टोर के जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और उन्हें सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद अभिलेखों की भी जांच की। इसके बाद वह चिलबिला उपकेंद्र का निरीक्षण किए। उन्होंने लोकल फाल्ट आदि को समय से दुरुस्त करने कर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने पर गाइड लाइन के अनुरूप समय रहते ही बदला जाए। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
आरके ईसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार
वर्कशाप, स्टोर व उपकेंद्र का निरीक्षण करने के बाद एमडी विद्युत ने डाक बंगले में विद्युत विभाग के अफसरों एवं कार्यदायी संस्था के साथ समीक्षा बैठक की। विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा के दौान बताया कि पं दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली से वंचित 5042 मजरों में से 88 मजरे ऐसे है जहां लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर एमडी सरोज कुमार ने कार्यदायी संस्था आरकेईसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। एमडी डा. सरोज कुमार ने मैनेजर को जल्द से जल्द अधूरे पड़े कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वसूली को लेकर बकाएदारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटे, बड़े सभी बकएदारों की सूची तैयार कर वसूली में तेजी लाई जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सत्यापाल, एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ड्रेस में नजर आए संविदा व आउटसोर्सिंग के कर्मचारी
एमडी के निरीक्षण के चलते मंगलवार को विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन से लेकर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी वर्दी में नजर आए। केंद्रों पर कर्मचारियों के बचाव के लिए उपकरण भी रखे हुए थे। लाइन आपूर्ति व शिकायत रजिस्टर भी मेनटेन नजर आया। विद्युत उपकेंद्र का बदला नजारा देख हर कोई दंग था।