फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MBBS seats will also increase in Dr. Sonelal Medical College

एमबीबीएस की दोगुनी हुई सीट, एक साथ दो सौ छात्र करेंगे पढाई

Thu, 26 May 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
MBBS seats will also increase in Dr. Sonelal Medical College
पूरे केशवराय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बृहस्पतिवार को सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट में एमबीबीएस की सीटें दोगुनी करने की घोषणा के बाद शहर स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में भी सीटें बढ़ सकती हैं। अभी यहां एमबीबीएस की सौ सीटों पर प्रवेश लिया गया है। इससे मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्राओं को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

एमबीबीएस की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं को सीटें कम होने के कारण परेशान होना पड़ता है। कई बार बहुत कम अंकों के अंतर से उनका दाखिला नहीं हो पाता है। वहीं, डॉक्टर बनने की ललक रखने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे प्रदेशों और विदेशों में जाकर पढ़ाई करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिले में डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने से जिले के साथ दूसरे जनपदों के लोगों को भी काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन

इस कॉलेज में पहली बार में सौ सीटों पर प्रवेश लिया गया था। अब प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद यहां भी सीटें दोगुनी हो सकती हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देेशदीपक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ने से छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। शासन सीट बढ़ाने के साथ ही कॉलेज की व्यवस्था भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed