{"_id":"5978e3a24f1c1b0c2e8b47e2","slug":"matter-of-sarai-raja-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज होकर घर से निकले छात्र का शव बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर मिला। यह देख परिजन रोने लगे। बेटे का शव देख पिता बार-बार बेहोश हो जाता। मानधाता थाना क्षेत्र के सराय राजा निवासी संजय कुमार (18) पुत्र राधेश्याम देल्हूपुर स्थित ग्राम विकास इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। बताया जाता है कि मंगलवार को परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर संजय शाम को घर से निकल पड़ा।
रात में वह घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिवार के लोग फिर उसकी तलाश में निकले। इसी बीच पता चला कि धीरगंज रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर किसी का शव पड़ा है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो संजय का शव पड़ा था। परिजन भी रोते पहुंचे। पिता बीमार हैं। वह बेटे के शव के करीब रोते हुए बेहोश हो जाते। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।