फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of sangramgarah police station area

स्कूल में पढ़ने आया तीन का छात्र गायब

Sun, 22 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने आया कक्षा तीन का छात्र स्कूल में ही बैग और साइकिल छोड़कर गायब हो गया। अब उसका किसी ने अपहरण किया है या फिर कहीं उसके साथ कोई अनहोनी हो गई। 24 घंटे की खोज के बाद परिजनों ने थाने में इसकी तहरीर दी है।
विज्ञापन



संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा सराय सुभद्रा गांव निवासी शंकरलाल का पुत्र अभय पटेल (13) इंडियन गर्ल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। वह शुक्रवार को विद्यालय आया लेकिन छुट्टी होने के पहले ही स्कूल से गायब हो गया। उसका बैग क्लास में पड़ा मिला तो विद्यालय के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद उसकी साइकिल भी विद्यालय में ही पड़ी मिल गई। इस पर इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने उसकी काफी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन भी उसकी पूरी तरह से खोज होती रही लेकिन देर शात तक उसका पता नहीं चला। इस पर उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में 363 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ संग्रामगढ़ का कहना है कि शाम होने के कारण विद्यालय बंद हो गया था। इसकी गहराई से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed