फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of poorauli village

बाइक मांगने पर मंडप से थाने पहुंचे दूल्हेराजा

Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
matter of poorauli village
मानधाता के पुरेली में स्टेज पर बैठे वर और वधू।
जयमाल का कार्यक्रम होने के बाद दहेज में बाइक की मांग करना दूल्हेराजा के लिए भारी पड़ गया। गुस्साए कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर मानधाता पुलिस पहुंची और दूल्हे व उसके पिता को थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन



मानधाता थाना क्षेत्र के पुरैली गांव निवासी भारत लाल ने अपनी बेटी की शादी फतनपुर थाना के रामापुर चंदीपुर के रहने वाले उदयराज पुत्र देवमणि के साथ तय की थी। गुरुवार शाम को देवमणि बेटे की बारात लेकर पुरैली गांव पहुंचा। बारातियों का स्वागत करने के साथ भारत लाल ने उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। जब शादी करने की बारी आई तो दूल्हा उदयराज दहेज में बाइक की मांग करने लगा। लोगों ने उसे बहुत समझाया बुझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इस कदर बिगड़ गई कि दोनों पक्ष में मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन


गुस्साए कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके पिता देवमणि को बंधक बना लिया। इस पर बाराती लौट गए। किसी ने इसकी सूचना मानधाता पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले समझौता कराने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो दूल्हा व उसके पिता को थाने लेकर चली गई। शुक्रवार देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत चलती रही। बताते हैं कि अब कन्या पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं हैं। वे शादी में खर्च हुई रकम की मांग कर रहे हैं। वहीं वर पक्ष के लोग शादी करने और दुल्हन को विदा कराकर घर ले जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed