{"_id":"58fe45c24f1c1b9928c0c686","slug":"matter-of-manikpur-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद दूल्हा नहीं मिलने पर घर से भागी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद दूल्हा नहीं मिलने पर घर से भागी युवती
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनपसंद जीवनसाथी न मिलने से नाराज दुल्हन मंडप में नहीं आई। परिजन उसे लेने घर गए तो वह भाग निकली। इसकी जानकारी बारातियों को हुई तो हंगामा होने लगा। हालांकि लड़की पक्ष के लोगों ने छोटी बेटी से शादी का ऑफर दिया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद आधी रात तक थाने में पंचायत होती रही। बाद में बिना दुल्हन के ही बारात को लौटना पड़ा।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से तय हुआ था। बताते हैं कि युवती को दूल्हा पसंद नहीं था, लेकिन परिजनों के दबाव में वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। 23 अप्रैल को निर्धारित समय पर बारात मानिकपुर गेस्ट हाउस आई। यहीं पर दुल्हन पक्ष के लोग भी स्वागत के लिए आ चुके थे। बारातियों का स्वागत किया गया। इसी बीच दुल्हन को गेस्टहाउस में लाने के लिए गाड़ी भेजी गई। गाड़ी घर पहुंची तो वहां से दुल्हन नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर लड़की पक्ष के लोग तमतमा गए। सूचना दूल्हे को दी गई और युवती की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर दूल्हा बिफर गया। उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बुजुर्गों को बैठाकर समझौता कराया। रात में ही बारात लौट गई। इस दौरान लड़की पक्ष को लड़के पक्ष का खर्च देने के लिए कहा गया।