फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mason killed in bike collision, three injured

Pratapgarh News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में गई राजमिस्त्री की जान, तीन घायल

Sun, 19 Mar 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Mason killed in bike collision, three injured
दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में राजमिस्त्री समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ निवासी भीम कुमार गौतम (24) राजमिस्त्री था। शुक्रवार की देर शाम वह गांव के वीरेंद्र यादव (25) के साथ बाभन की बखरी जा रहा था। गांव के समीप ही सामने से आ रहे बाइक सवार मधुकरपुर निवासी मुकेश सरोज (20) तथा लालू सरोज (16) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक पर सवार राजमिस्त्री समेत चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रात दस बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बीते नवंबर माह में शादी हुई थी। घटना में घायल अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि घटना की बावत अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
भट्ठे पर मजदूर की मौत, शव घर पहुंचने पर कोहराम
बिहार प्रांत में ईटभट्ठे पर मजदूरी करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के इटैला निवासी विजय कुमार सरोज (28) बिहार में भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। शुक्रवार को वहीं करंट की चपेट में आने उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव इटैला पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।

सामुदायिक सचिवालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
लालगंज। सामुदायिक सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने इनवर्टर व बैट्री समेत हजारों का माल साफ कर दिया। लालगंज विकास खंड के बछवल की ग्राम प्रधान छाया सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात गांव स्थित सामुदायिक सचिवालय से अज्ञात चोर बैट्री, इनवर्टर, कुर्सी उठा ले गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
00
संदादित--दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट में चार लहूलुहान
फोटो सहित
क्रॉसर--गंभीर हालत में दो रेफर, लीलापुर के तिना गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सगरा सुंदरपुर। तीन दिन पहले स्कूल में छात्रों के बीच लेकर हुए विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग लहूलुहान हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना निवासी शिव प्रसाद सरोज व राजू सरोज के पुत्र लालगंज के एक स्कूल में पढ़ते हैं।
तीन दिन पहले स्कूल बंद होने दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शनिवार की सुबह छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों परिवारों में कुछ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए।
इस दौरान एक पक्ष के हमले में दूसरे पक्ष के शिव प्रसाद(40), ललित सरोज(27), संजीव सरोज(22) व रोशनी सरोज(17) लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आननफानन में लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर ले आई। शिव प्रसाद व रोशनी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां से परिजन दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज की एक अस्पताल लेकर चले गए। लीलापुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। मारपीट की घटना में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed