फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married women suicide including her three children in pratapgarh death kotwali

Pratapgarh Crime: विवाहिता ने अपने तीन बच्चों के संग फांसी लगाकर दी जान, चार लोगों की मौत से मची हलचल

Sat, 21 Dec 2024 10:59 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव में एक विवाहिता ने डेढ़ साल की दो मासूम बेटियों और बेटे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों बच्चे एक साथ पैदा हुए थे और तीनों की मौत भी एक साथ हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने नशेड़ी पति से परेशान थी

विज्ञापन
Married women suicide including her three children in pratapgarh death kotwali
तीनों बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोतवाली देहात के के भदोही गोविंदपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नशेड़ी पति के मारपीट से आजिज आकर दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल ने तीन जुड़वा मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। चार मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना का तहकीकात की। घटना के बाद पति घर से फरार है।

विज्ञापन


भदोही गोविंदपुर निवासी रामबरन सीआरपीएफ से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुआ है। वह अपने इकलौते बेटे संदीप की हरकतों से तंग आकर कटरामेदनीगंज में कमरा किराए पर लेकर रहता है। उसकी पत्नी सुनीता के अनुसार बेटा संदीप शराब के नशे का आदी था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे नशे में संदीप घर पहुंचा। बच्चों को दुलारने के दौरान शराब पीकर आए पति से पत्नी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल (26) से कहासुनी हो गई। इस पर संदीप ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन







मां सुनीता बीच बचावे करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। इसे लेकर रात 12 बजे तक विवाद व मारपीट होती रही। रात में बहू को बच्चों संग उसके कमरे में भेजने के बाद बेटे संदीप को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। खुद बरामदे में सो गई। शनिवार की सुबह करीब सात बजे सुनीता सोकर उठी। बहू को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर दरवाजा पीटने लगी। सिटकनी खुलते ही बहू व बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटकता देख चीख निकल पड़ी। उसने संदीप के कमरे का दरवाजा खोजकर बाहर निकाला। वह पत्नी व बच्चों का शव लटकता देख घर से भाग निकला।

Married women suicide including her three children in pratapgarh death kotwali
दुर्गेश्वरी देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

एक साथ चार मौतों की दिल दहला देने वाली खबर से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही, सीओ सिटी शिवनारायण, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस बीच पहुंचे ससुर रामबरन को पुलिस अपने साथ लेकर थाने चली गई। मृतका के पिता अंतू के मवैया टिकई का पुरवा निवासी जगदंबा के अनुसार बेटी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल की शादी संदीप से 10 नवंबर 2022 को किया था। शादी के बाद से ही दुर्गेश्वरी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

पति संदीप, ससुर रामबरन, सास सुनीता उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नशेड़ी प्रावृत्ति के पति ने रात में मृतका के साथ मारपीट की थी। घरेलू कलह में विवाहिता ने मासूम बच्चों संग आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पति के नशे की लत, पड़ोसियों ने बना ली थी दूरी

मृतका का पति संदीप कुमार ट्रेन व बसों में मोबाइल की लीड बेचता था। मां सुनीता के अनुसार कमाई से अधिक वह शराब पीने पर खर्च करता था। नशे की हालत में वह दो माह पहले घर आई पत्नी दुर्गेश्वरी से मारपीट करता रहता था। यदि पड़ोसी उसे समझाने पहुंचते तो वह उनसे भिड़ जाता था। ऐसे में पड़ोसियों ने भी संदीप के परिवार से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed