फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman's body found hanging

Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 14 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन


फोटो--38

जलेसरगंज। संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर पुलिस हत्या व आत्महत्या को लेकर उलझी है। शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।

लालगंज कोतवाली के भोगापुर भटनी में विनोद सरोज की 30 वर्षीय पत्नी अनीता का शव बुधवार की देर रात घर के भीतर बल्ली के सहारे फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत की जानकारी सुबह परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विवाहिता अपने पीछे पुत्री मोहिनी 10, पुत्र मोहित 6 और पुत्र कार्तिक 3 को छोड़ गई है। उसका पति राजस्थान में एक ईंट भठ्ठे पर काम करता है। मामला संदिग्ध देख पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित ने बताया कि शव पीएम रिपोर्ट आने पर वजह साफ हो सकेगी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वृद्ध की मौत में अज्ञात टेंपो चालक पर केस

लालगंज। कोतवाली के हरिहरपुर अलीपुर निवासी दयाराम पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार को उसके पिता माताबदल की कैथौला बाजार के समीप टेंपो की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर टेेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed