फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman thrown out of house when demand

Pratapgarh News: नकदी व चार पहिया की मांग नहीं पूरी होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house when demand
पइंसा कोतवाली के बिगिनियापुर गांव में एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख नकद व चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बड़हरी गांव की रिंकी देवी ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी पइंसा कोतवाली के बिबिनियापुर गांव निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। रिंकी पर मायके से पांच लाख नकद व चार पहिया गाड़ी लाने का दबाव बनाया जा रहा था। महीने भर पहले ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में पति रोहित कुमार, ससुर राजकुमार, सास सुनीता देवी समेत चार पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed