{"_id":"5e24a0f38ebc3e4ae83b9844","slug":"married-woman-s-funeral-pyre-in-front-of-the-house-escaped-leaving-in-laws-house-pratapgarh-news-ald266179388","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने सजाई विवाहिता की चिता, ससुरालीजन घर छोडक़र फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने सजाई विवाहिता की चिता, ससुरालीजन घर छोडक़र फरार
विज्ञापन
लालगंज के सराय संग्रामसिंह में संदिग्ध दशा में मृत विवाहिता के अंतिम संस्कार को जुटे लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
विवाहिता की संदिग्ध मौत से नाराज मायकेवालों ने ससुराल के बाहर ही रात में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह कब्र बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि ससुरालीजन घर छोडक़र फरार हैं। घटना से गांव में चिंगारी सुलग रही है, लेकिन पुलिस मौन है।
लालगंज कोतवाली के सरायसंग्रामसिंह निवासी सुरेश नारायण तिवारी की बेटी गुड्डी देवी की शादी गांव के ही नागेश प्रसाद के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात गुड्डी का शव कुएं में मिला था। पुलिस के पहुंचने पर ससुराल के लोग घर पर ताला बंदकर भाग निकले थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव लेकर घर पहुंचे।
नागेश के घर के सामने ही विवाहिता गुड्डी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब वहां पक्की कब्र बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई। अभी तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गुड्डी की मौत को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
बावजूद इसके पुलिस लापरवाह बनी हुई है। सीओ लालगंज रमेशचंद्र ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार घर के सामने दूर किया गया है। पक्की कब्र बनाने की जानकारी नहीं है। ससुराल के लोग सामने नहीं आ रहे हैं। विवाहिता की मौत पानी में डूबने से होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई है।