फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman reached in-laws' house after tying rakhi to brother, dies in suspicious condition

भाई को राखी बांधकर ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 13 Aug 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman reached in-laws' house after tying rakhi to brother, dies in suspicious condition
मृतक कुसम चौहान। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पति के साथ भाई को राखी बांधकर ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। गांव में चर्चा रही कि उसने फांसी लगाकर जान दी है। उधर, मायकेवालों ने पति समेत ससुरालियों पर लाठी- डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जेठवारा इलाके के रानी का सराय गांव निवासी कुसुम चौहान (25) बृहस्पतिवार की शाम पति के साथ नगर कोतवाली इलाके के परभैतामऊ गांव स्थित मायके में भाई लाल बहादुर को राखी बांधने गई थी। शाम को कुसुम पति व दस माह के मासूम बेटे के साथ ससुराल आ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि कुसुम ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर मृतका के भाई के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। ससुराल के लोग घर छोड़कर गायब थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई लाल बहादुर ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी बहन की शादी हुई थी। ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की शाम ससुरालियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे से लटका दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत फांसी लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है, लेकिन शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed