{"_id":"64b563b78665efb43907d124","slug":"married-his-girlfriend-got-abortion-and-made-her-run-away-from-home-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-178556-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रेमिका से रचाई शादी, गर्भपात कराकर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रेमिका से रचाई शादी, गर्भपात कराकर घर से भगाया
Mon, 17 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता को ग्रामीणों का मिला सहयोग, न्याय के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
कुंडा । प्रेमी ने पहले प्रेमिका को अपने जाल में फंसाया फिर शादी का प्रस्ताव रख दिया। किसी तरह प्रेमिका को मनाकर तहसील में नोटरियल शादी कर ली। प्रेमिका से पत्नी बनी युवती जब गर्भवती हुई तो प्रेमी बदल गया। दो महीने तक तरह-तरह की दुश्वारियां बताकर गर्भपात करा दिया। अब प्रेमी ने प्रेमिका को घर से भगा दिया है। वह उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। परेशान होकर इलाके में घूम रही पीड़िता को ग्रामीणों का साथ मिला। उनकी मदद से वह एसडीएम के पास पहुंची। युवती ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
नवाबगंज के मद्दूपुर जमुना प्रसाद का पुरवा गांव के युवक का संग्रामगढ़ इलाके की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी है कि प्रेमी ने झांसा देकर प्रेमिका से संबंध बनाए। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो टालमटोल के बाद प्रेमी किसी तरह राजी हुआ। दोनों ने कुंडा तहसील में नोटरियल शादी की विधिक कार्रवाई के बाद तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में भी विवाह की रस्में निभाते हुए साथ फेरे लिए। मंदिर में युवती की मांग में सिंदूर भरकर युवक ने उसके साथ जिंदगी व्यतीत करने का संकल्प लिया था।
आरोप है कि शादी के बाद युवती गर्भवती हुई तो प्रेमी का व्यवहार बदल गया। प्रेमी ने किसी तरह प्रेमिका को राजी कर गर्भपात करा दिया। फिर किसी तरह दो महीने प्रेमिका को पत्नी के रूप में अपने साथ घर में रखा फिर उसे भगा दिया। युवती ने विनती की, लेकिन वह नहीं साथ रहने के लिए राजी नहीं हुआ। प्रेमी के छल का शिकार हुई युवती रोते हुए दर-दर भटकने लगी। इसकी जानकारी होने पर युवती के गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। पीड़ितों को अपने साथ लेकर ग्रामीण सोमवार को एसडीएम आवास पहुंचे। वहां पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए इंसाफ दिलाने की मांग की। एसडीएम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।