फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   many train has been canceld

फैजाबाद और लखनऊ रूट की कई ट्रेनें कैंसिल

Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद और वाराणसी रेलमार्ग पर ट्रैक की मरम्मत के कारण प्रतापगढ़ से लखनऊ और फैजाबाद रूट की कई ट्रेनों को 27 से 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। इस अवधि तक वाराणसी रूट की कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। इनको प्रतापगढ़ से होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, एक सप्ताह पहले फैजाबाद स्टेशन के निकट दून एक्सप्रेस का डिरेलमेंट होने जाने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका असर प्रतापगढ़,लखनऊ और वाराणसी रूट की ट्रेनों पर पड़ा है। 27 सितंबर से ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किये जाने से बेगमपुरा एक्सप्रेस,जम्मूतवी- वाराणसी का रूट बदलकर प्रतापगढ़ से भेजा गया। इसी तरह से चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और हरिद्वार से हावड़ा को वाया प्रतापगढ़ से भेजा गया। बेगमपुरा और हरिद्वार एक्सप्रेस को कल भी इसी रूट से चलाया जायेगा। जबकि चंडीगढ़ ट्रेन का रूट 30 सितंबर तक बदला रहेगा। एसएस टीएन मिश्रा ने बताया कि ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे ट्रेनों का रूट परिवर्तित हुआ। कुछ कैंसिल की गई हैं।
विज्ञापन


ट्रेनें जो रहेंगी कैंसिल
प्रतापगढ़ से लखनऊ जाने वाली डीएमयू, लखनऊ जाने वाली वनपीएल, प्रतापगढ़ आने वाली टूपीएल, फैजाबाद से प्रयाग जाने वाली वनएफपी और उधर से आने वाली टूएफपी पैसेंजर 27 से 30 सितंबर तक कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed