फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Manoj Ojha's house was broken into by car

Pratapgarh News: झपकी आई...धमाका हुआ...अमंगल हो गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manoj Ojha's house was broken into by car
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार की रात करीब दो बजे चालक की झपकी ने चार परिवारों को गम में डुबो दिया। राजगढ़ के लोगों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज उनकी नींद टूट गई। अनहोनी की आशंका में वे बाहर भागे। देखा तो दर्दनाक हादसा सामने था।
विज्ञापन

मनोज ओझा के मकान में कार घुसकर पलटी थी। राजगढ़ के रहने वाले अमित का कहना है कि धमाका ऐसा था कि लगा कहीं बम फट गया हो। घायलों को निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा की मदद से चौकी भिजवाया।
विज्ञापन

छपरा बिहार के रहने वाले घायल रोहित ने बताया कि वे लोग पीछे की सीट पर सो रहे थे। गाड़ी रफ्तार में थी। अचानक धमाके के बाद उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया उन लोगों को होश मेडिकल कॉलेज में ही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी भूपियामऊ वरुण सिंह का कहना है कि झपकी आने के कारण चालक अभिषेक नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कार दीवार तोड़कर मकान में जा घुसी।
हादसे में इनकी हुई मौत
सनाउल अंसारी उर्फ राजू (25) निवासी चैनपुर मढौरा बिहार ।
अभिषेक कुमार सिंह (24) निवासी छपरा बिहार।
सौरभ गुप्ता (26) जनपद रायगढ़ झारखंड
चालक अभिषेक ओझा (30) निवासी छपरा बिहार
हादसे में घायल
रोहित कुमार सिंह (24) निवासी छपरा बिहार
आकाश (35) निवासी भुरकुंडा थाना पचरायू जिला रायगढ़ झारखंड
रुपेश (22) गोगा पंकी सराय भागलपुर बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed