{"_id":"6adb998634a2f79dee02b664","slug":"man-murdered-in-delhi-amid-property-dispute-elder-brother-accused-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1010-180748-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिल्ली में संपत्ति के विवाद में युवक की हत्या, बड़े भाई पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिल्ली में संपत्ति के विवाद में युवक की हत्या, बड़े भाई पर आरोप
विज्ञापन
दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के जसोला कॉलोनी में 21 अक्तूबर को संजय वर्मा की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी सोनी ने जेठ ओमप्रकाश वर्मा पर संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि आरोपी जेठ पहले भी एक भाई की हत्या कर चुका है। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं गया।
अंतू के रिसाल का पुरवा निवासी रामनाथ वर्मा दिल्ली के एक नर्सिंग होम में नौकरी करते थे। उन्होंने दिल्ली के सरिता विहार क्षेत्र के जसोला कॉलोनी में मकान बनवाया था। मकान में पत्नी जमुना देवी, बेटे ओम प्रकाश वर्मा, गया प्रसाद वर्मा, संजय वर्मा के साथ रहते थे। करीब तीन साल पहले उनकी मौत हो गई थी।
वर्ष 2019 में बेटों के बीच हुई मारपीट में गया प्रसाद की मौत हो गई थी। मामले में ओमप्रकाश को आरोपी बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि 21 अक्तूबर की सुबह ओमप्रकाश ने पत्नी और बेटों के साथ मिलकर संपत्ति के विवाद में छोटे भाई संजय पर सरिया से हमला किया।
विज्ञापन
इसके बाद चाकू से हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी सोनी को भी हमलावरों ने पीटा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
संजय की पत्नी सोनी का आरोप है कि पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए जेठ ओमप्रकाश ने घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले भी पति के बड़े भाई की हत्या की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। मृतक के घर पुलिस टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।