फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mamta, Anita, Ajay, Mangaldas and Rita champions

ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता बनीं चैम्पियन

Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक की परिषदीय खेलकूद प्रतियोगतिा में पौर कांशीरामपुर स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल की ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता को प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप का खिताब मिला। अलवारा संकुल को ओवरआल चैंम्पियन घोषित किया गया। बीईओ मंझनपुर अविनाश ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सरसवां ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की प्रतियोगिता कृषक इंटर कॉलेज हिनौता में आयोजित की गई थी। शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में अलवारा संकुल के बच्चों का दबदबा रहा। अधिकतर स्पर्धाओं में पौर कांशीरामपुर के बच्चों ने जलवा बिखेरा। खो-खो, रिले रेस, कबड्डी, कुश्ती तथा बैडमिंटन आदि खेलों की प्रतिस्पर्धा कराई गई।
विज्ञापन


इसमें पौर काशीरामपुर स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल की ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता को प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता सरसवां के खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम प्रधान हिनौता राकेश सिंह, विनय सिंह, व्यायाम शिक्षक कुलदीप सिंह, आलोक पटेल, सत्य प्रताप, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, बैजनाथ दुबे, प्रभाकर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed