फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Malnourished children in malnutrition free villages

कुपोषण मुक्त गांवों में पल रहे कुपोषित बच्चे

Thu, 23 Aug 2018 11:11 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने बगैर सत्यापन कराएजिले के सौ गांवों को कुपोषण मुक्त घोषित कर दिया। शासन ने इसकी जांच करने के लिए कहा तो अब अफसर सत्यापन करने से कन्नी काट रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जिन गांवों को कुपोषण मुक्त घोषित किया गया वहीं कुपोषित बच्चे पल रहे हैं।  
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए जिन गांवों में कुपोषित बच्चे पल रहे हैं, उन्हें भी कागज पर कुपोषण मुक्त घोषित कर दिया है। जबकि अफसरों को सर्वे कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजनी थी। सत्यापन के बाद गांवों कुपोषण मुक्त घोषित किया जाना था। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन सौ गांवों को कुपोषण मुक्त घोषित किया गया है, उनमें 47 गांव अफसरों के गोद लिए हैं। जिन गांवों को कुपोषण मुक्त घोषित किया गया है, अब उनके नाम भी जिला कार्यक्रम अधिकारी के यहां नहीं मिल रहा है। पांच माह पहले तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को 100 गांवों के कुपोषण मुक्त होने का दावा करते हुए रिपोर्ट भेज दी। उनका तबादला होने के बाद अब सत्यापन की बारी आई तो कुपोषण मुक्त घोषित गांवों के नाम नहीं मिल रहे हैं। फाइल भी गायब है।  
विज्ञापन


कुपोषण मुक्त गांवों का फिर से सत्यापन का निर्देश  
कुपोषण मुक्त 100 गांवों का सर्वे फिर से शुरू हो गया है। सीडीओ ने सर्वे करवाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी को आदेश दिया है। अधिकारी अभी तक सत्यापन नहीं शुरू कर सके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


57 कुपोषित बच्चों का कुपोषण पुर्नवास केंद्र में हुआ इलाज
जिला अस्पताल के कुपोषण पुर्नवास केंद्र में चार माह के अंदर 57 कुपोषित बच्चों को भर्ती करके चिकित्सक इलाज कर चुके हैं। इन दिनों चार बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें सदर विकास खंड के सरायबीर भद्र निवासी अभिषेक पुत्र अवधेश, आदित्य पुत्र अवधेश व मानधाता के नीमा सराय निवासी अतीक पुत्र फूलचंद्र शामिल हैं।  

डीएम के गोद लिए गांव में भी कुपोषित बच्चे  
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बडनपुर गांव को गोद लिया है। इस गांव में भी पांच कुपोषित बच्चे हैं। इनमें भोले की तीन वर्षीय बेटी रिंकी, भुलई राम की दो वर्षीय बेटी दीपिका, विजय कुमार की बेटी निभा, अरविंद का बेटा प्रियांशु व कन्हैया का बेटा अनमोल शामिल हैं। सांसद हरिवंश सिंह के गोद लिए गए गांव कटरा इंद्रकुवर में दो कुपोषित बच्चे हैं। इनमें संतोष की बेटी रोली दस माह तो चंद्रकांत का बेटा सूर्या उपाध्याय नौ माह का है। सीएमओ के गोद लिए गए गांव रामपुरप्रान निवासी छोटेलाल की बेटी रुचि चार वर्ष अति कुपोषित है। एक माह पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर पहुंचकर दवा देकर लौट गए। उसके बाद देखने तक नहीं गए।  


कुपोषण मुक्त गांव घोषित करने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। जिन गांवों को चिह्नित किया गया था वहां सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान यदि कुपोषित बच्चे मिलेंगे तो पहले उनका इलाज कराया जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन कुपोषण मुक्त घोषित करेगा।  
पवन कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed