{"_id":"5d2633048ebc3e6d1214e9bc","slug":"mainline-demolished-power-supply-in-the-city-for-14-hours-pratapgarh-news-ald2490784197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनलाइन ध्वस्त, शहर में 14 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनलाइन ध्वस्त, शहर में 14 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
power cut
मेनलाइन ध्वस्त, शहर में 14 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
दहिलामऊ में लोकल फाल्ट के चलते दिनभर गायब रही बिजली
मेनलाइन पर गिरा सफेदा का पेड़, देर शाम तक कर्मचारी करते रहे मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को झमाझम बरसात के साथ तेज हवाओं के चलने से मेनलाइन पर सफेदा का पेड़ गिर गया। इससे शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बाबागंज, कादीपुर और रूपापुर उपकेंद्र से सप्लाई 14 घंटे ठप रही। हादीहाल के सामने मेनलाइन पर सफेदा का पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। सुबह अफसरों की नींद खुली तो पेड़ हटाने के लिए कर्मचारी पहले बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद दबाव बढ़ने पर पेड़ को हटाने की पहल हुई जो देरशाम तक जारी रही। उधर, दहिलामऊ में लोकल फाल्ट ठीक नहीं होने से दिनभर बिजली नदारद रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली न होने के कारण जलापूर्ति भी ठप रही। मंगलवार की रात झमाझम बरसात के साथ ही तेज हवाओं के चलने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हादीहाल के सामने मेनलाइन पर पेड़ गिरने से तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाबागंज, कादीपुर और रूपापुर की आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही। जबकि दहिलामऊ में लोकल फाल्ट ठीक नहीं होने से दिनभर लोगों को बिजली नहीं मिली। रोडवेज की तरफ बिजली की सप्लाई रुक-रुक होती रही तो चड्ढा कॉलोनी, उत्तरी दहिलामऊ और दक्षिणी दहिलामऊ में दिन भर बिजली गायब रही। उपभोक्ताओं ने जब दहिलामऊ उपकेंद्र से संपर्क किया तो पता चला कि लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। दिनभर बरसात होने के कारण कर्मचारी लोकल फाल्ट बनाने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि दहिलामऊ मेें लोकल फाल्ट ठीक करके सप्लाई प्रारंभ की जा रही है, जबकि बाबागंद, कादीपुर और रूपापुर में देर शाम सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी।