फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Main feeder blast of Raniganj power substation

Pratapgarh News: रानीगंज विद्युत उपकेंद्र का मेन फीडर ब्लास्ट, 70 गांवों में दो दिन से बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Main feeder blast of Raniganj power substation
गर्मी में बढ़ते ओवरलोड से रानीगंज विद्युत उपकेंद्र का मेन फीडर शनिवार देर रात ब्लॉस्ट हो गया। इस कारण पॉवर हाउस में आग लग गई। पॉवर हाउस पर मौजूद बिजलीकर्मियों ने फीडर पर बालू डाल आग पर काबू पाया। शुक्रवार को उपकेंद्र की मेन लाइन का केबल शॉर्ट सर्किट की वजह से जल गया। शनिवार को मेन केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति बहाल होते ही पॉवर हाउस के मेन फीडर में ब्लॉस्ट हो गया। जिससे 70 से अधिक गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 70 से अधिक गांवों में पांच फीडरों से आपूर्ति की जाती है। बीते दो दिनों से ओवरलोड की वजह से पाॅवर हाउस में शॉर्ट सर्किट और लाइन में फाल्ट हो रहा है। बढ़नी, तेजगढ़, मोहनगंज, देवली एवं रानीगंज फीडर को एक घंटे में बंद करना पड़ रहा था। शनिवार देररात मेन केबल बदलने के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई पॉवर हाउस का मेन फीडर धू-धूकर जल गया।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने मेन सप्लाई बंद कर बालू डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

एसडीओ और जेई का दो दिन से मोबाइल बंद
रानीगंज उपकेंद्र से दो दिनों से आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता रात में सो नहीं सके। वहीं पेजयल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ता ने जेई और एसडीओ को कई बार फोन किया, लेकिन दोनों अधिकारियों के मोबाइल बंद है। सराय आना देव के प्रभात सिंह ने बताया कि कई बार जेई और एसडीओ को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद है। अमरौना के सुधीर शुक्ला ने बताया कि गर्मी में हाल बेहाल हैं। दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। रात में ठीक सो नहीं पा रहे हैं। श्रीकांत का पुरवा निवासी तनुज ने बताया कि दो दिन से गांव में अंधेरा है। बिजली कटौती के चलते पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड की वजह से रानीगंज विद्युत उपकेंद्र के मेन फीडर में ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित है। बिजली कर्मी फीडर को सुधारने में लगे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
सतपाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed