{"_id":"614383228ebc3e0af40f5587","slug":"maha-abhiyan-today-preparations-to-vaccinate-80-thousand-people-pratapgarh-news-ald31590024","type":"story","status":"publish","title_hn":"corona Vaccine : कोरोना टीकाकरण अभियान आज, 80 हजार लोगों को टीका लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
corona Vaccine : कोरोना टीकाकरण अभियान आज, 80 हजार लोगों को टीका लगाने की तैयारी
Fri, 17 Sep 2021 04:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 04:24 PM IST
सार
कोरोना टीकाकरण के लिए महाभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
vaccination
विस्तार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 80 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 450 केंद्रों पर 1800 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं।
जिले के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। सीएचसी-पीएचसी के साथ ही कुल 450 बूथ बनाए गए हैं। अभियान में ग्रामीण इलाके के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण केंद्र वाले गांव में तैनात एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने में सहयोग करें, जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक टीका नहीं लगवाया है। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के 80 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। कुल 450 बूथ बनाए गए हैं। सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते दिक्कत आ रही है, लेकिन इसके बाद भी पूरी तैयारी की गई है।