फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Magic truck loader collision overturns truck, two including woman killed

मैजिक लोडर को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, महिला समेत दो की मौत

Mon, 12 Aug 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Magic truck loader collision overturns truck, two including woman killed
नगर कोतवाली के घाटमपुर में सड़क हादसे में मृत महिला राजपत्ती। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक ट्रक मैजिक लोडर को टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर आवागमन काफी देर तक ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर शवों को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर नगर कोतवाली के घाटमपुर और रानीगंज के शिवनायकपुर सीमा पर रविवार सुबह करीब छह बजे आलू व प्याज लादकर वाराणसी की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक हाइवे के किनारे पलट गया। इस दौरान शौच के लिए जा रही राजपत्ति गुप्ता (40) पत्नी सुदामा गुप्ता निवासी घाटमपुर उसके नीचे दब गई। बुरी तरह कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। मैजिक लोडर मालिक मनोज (27) पुत्र सहदेव पटेल निवासी कौआसाठ थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मैजिक चालक सोनू (30) पुत्र राम मनोहर निवासी भटना थाना जमालपुर मिर्जापुर घायल हो गया।
विज्ञापन

मौका पाकर ट्रक चालक वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी ने घायल खलासी को अस्पताल भेजवाया। कुछ ही देर में नगर कोतवाल भी पहुंच गए। बाद क्रेन बुलवाकर ट्रक के नीचे दबी राजपत्ति का शव बाहर निकलवाया गया। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। दुर्घटना के बाद वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए ठप रहा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज ने बताया कि मैजिक लोडर मोबाइल टॉवर का सामान लादकर मुंगराबादशाहपुर से रायबरेली जा रहा था। जबकि कानपुर से प्याज व आलू लादकर ट्रक मुंगराबादशाहपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके में रहती थी राजपत्ति
नगर कोतवाली के घाटमपुर निवासी सुदामा गुप्ता ने अपनी बेटी राजपत्ति देवी की शादी शंकर के साथ की थी। कुछ सालों बाद ससुराल वालों से अनबन होने के कारण राजपत्ति अपने दो बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी। पंचायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। परिवार के साथ ही घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक बच्चे बिलखते रहे।
दूर के सफर में चालक के साथ निकलता था मनोज
जब कभी भी चालक सोनू सामान लेकर मैजिक लोडर से दूर के सफर पर निकलता तो मनोज भी साथ हो लिया करता था। शनिवार को मनोज के परिवार के लोग उसे रोक रहे थे, लेकिन वह नहीं माना। बड़े भाई सुरेश की मानें तो दूर का भाड़ा मिलने पर चालक के साथ कोई न कोई जरूर जाता था। मृतक मनोज का चार साल का बेटा है। घटना की खबर घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते हुए प्रतापगढ़ पहुंचे। मृतक के भाई सुरेश ने भी पुलिस को तहरीर दी।

दो घंटे बाद पहुंची क्रेन
हाईवे पर घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। चूंकि ट्रक के नीचे राजपत्ति दबी हुई थी। इसलिए परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मैजिक सवार मालिक मनोज के शव को बाहर निकाला गया। ट्रक के नीचे दबी राजपत्ति का शव निकालने के लिए शहर से क्रेन मंगाई गई। आठ बजे क्रेन पहुंची तो ट्रक को उठाया। जिसके बाद महिला का शव निकाला जा सका।

नगर कोतवाली के घाटमपुर में पलटे अनियंत्रित ट्रक के नीचे दबी महिला।

नगर कोतवाली के घाटमपुर में पलटे अनियंत्रित ट्रक के नीचे दबी महिला।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed