{"_id":"5e5568a68ebc3ef3963add8c","slug":"madrasa-board-examination-under-cctv-surveillance-pratapgarh-news-ald269497121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले के 11 परीक्षा केद्रों पर मंगलवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा चलते रहे। औचक निरीक्षण करने वाला उड़नदस्ता वीडियोग्राफी का निरीक्षण करता रहा।
परीक्षा के लिए 2405 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें मंगलवार को 504 अनुपस्थित रहे और 1901 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार से प्रारंभ हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में हुईं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर तीन और ब्लाक स्तर पर एक-एक उड़नदस्ता बनाया गया है।
नकल रोकने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी दिनभर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया कि अगर किसी केंद्र पर नकल मिली तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इधर, पहले दिन की परीक्षा होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर ऊहापोह की स्थिति रही। पहले दिन की परीक्षा में 504 ने परीक्षा छोड़ दी।