{"_id":"65ca7e63942dae488d0db104","slug":"madrasa-board-examination-from-today-at-eight-examination-centers-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-112218-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आठ परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आठ परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से
Tue, 13 Feb 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
आठ परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से
प्रतापगढ़। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। 21 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाएं दो पालियों में होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। अफसरों की टीम भी गठित की गई है।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी (सेकेंड्री फारसी, अरबी) और आलिम (सनियर सेकेंड्री फारसी, अरबी) कामिल के साथ फाजिल की परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चार सचल दस्तों का गठन किया गया है। सचल दस्ते का पर्यवेक्षक जिला स्तरीय अधिकारी को बनाया गया है। मौलवी की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक होगी। आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात परीक्षा प्रभारी नसीम की देखरेख में सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका के साथ प्रश्नपत्र के पैकेट उपलब्ध कराए गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट परीक्षा के समय निकाले जाने का आदेश दिया गया है। परीक्षा में 2016 परीक्षार्थी शामिल होंगे।