{"_id":"5d2390ce8ebc3e6ccb57cf14","slug":"madhuri-in-rasulpur-gulerah-became-the-vaib-maurya-pradhan-in-jogapur-pratapgarh-news-ald248900834","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर गुलरहा में माधुरी, जोगापुर में विभा मौर्य बनी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर गुलरहा में माधुरी, जोगापुर में विभा मौर्य बनी प्रधान
विज्ञापन
सदर ब्लाक के जोगापुर पंचायत उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते आरओ।
- फोटो : PRATAPGARH
रसूलपुर गुलरहा में माधुरी, जोगापुर में विभा मौर्य बनीं प्रधान
प्रतापगढ़/ संडवाचंद्रिका। जिले में प्रधान के दो पदों के लिए हुए चुनाव में संडवा चंद्रिका इलाके के रसूलपुर गुलरहा गांव में मृतक दिनेश दुबे की पत्नी माधुरी द्विवेदी और जोगापुर में विभा मौर्य को प्रधान चुना गया है। जोगापुर में पूर्व प्रधान पुत्र को गहरा झटका लगा है, उन्होंने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा था, उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सदर ब्लाक के पूरे खुसई में रामा देवी, बाबागंज के मुरैनी में राजेंद्र प्रसाद को बीडीसी निर्वाचित घोषित किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में संडवा चंद्रिका विकास खंड के रसूलपुर गुलरहा का चुनाव जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सोमवार को हुई गणना में मृतक दिनेश दुबे की पत्नी माधुरी द्विवेदी को सबसे अधिक 660 मत मिले, जबकि अखिलेश प्रताप सिंह को 479 मत पाकर दूसरे, अभिनव प्रताप सिंह 12, प्रतिभा 01, श्यामा देवी 07, संध्या 45 मत मिले। मृतक दिनेश दूबे की पत्नी माधुरी को गांव के लोगों की सहानुभूति मिली और 181 मतों से विजय हासिल की है। सदर विकास खंड के जोगापुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में विभा उर्फ निभा मौर्य को 641 मत मिले और पूर्व प्रधान माजिदा खातून को 322 और मोहिनी देवी को 122, रेखा देवी को 17 मतों से संतोष करना पड़ा। विभा ने माजिदा खातून को 319 मतों से परास्त किया। दो बीडीसी सदस्य के लिए हुए चुनाव में सदर ब्लाक के पूरेखुसई में प्रदीप कुमार और रामा देवी के मध्य मुकाबला था। रामा देवी को 478 और प्रदीप कुमार को 197 मत मिले। रामा देवी ने प्रदीप कुमार को 281 मतों से परास्त किया। बाबागंज विकास खंड के मुरैनी में बीडीसी सदस्य पद के लिए हुए मतदान में राजेंद्र प्रसाद को 280 और रामसजीवन को 171 मतों से संतोष करना पड़ा। राजेंद्र प्रसाद ने 109 मतों से रामसजीवन को हराया। परिणाम की घोषणा होते ही बाहर खड़े प्रधान समर्थकों ने प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत किया। संडवा चंद्रिका और सदर ब्लाक परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
पुनर्मतगणना में बराबर निकला मत, पर्ची निकालने में जीते शिवमूर्ति
हाईकोर्ट के आदेश के अधीन होगा परिणाम, नहीं मिला प्रमाणपत्र
लक्ष्मणपुर विकास खंड के घरौरा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। हाईकोर्ट के आदेश पर घरौरा ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना में मत बराबर निकला। पर्ची निकालने पर एक वोट से हारने वाले प्रत्याशी भाग्य के भरोसे जीतने में कामयाब रहा। मामला हाईकोर्ट में होने के चलते जीत के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सका। दस जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के बाद प्रमाणपत्र देने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर विकास खंड के घरौरा ग्राम पंचायत में दिसंबर 2015 को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कमल कुमार धुरिया एक मत से शिवमूर्ति तिवारी को हराका प्रधान निर्वाचित हुए थे। मतगणना में कमल कुमार को 179 व शिवमूर्ति को 178 मत मिले थे। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पराजित प्रत्याशी शिवमूर्ति हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद पुनर्मतगणना का आदेश दे दिया। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पुर्नमतणना नहीं कराई गई। शिवमूर्ति ने अपने अधिवक्ता में माध्यम से हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी तो दस जुलाई को एसडीएम लालगंज के पेश होकर पक्ष रखने की नोटिस जारी हो गई। हाईकोर्ट के तलब करने की जानकारी होने पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने आनन फानन में सोमवार को घरौरा की पुनर्मतगणना कराई। एसडीएम कोर्ट में ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मतों की गणना कराई गई तो कमल कुमार व शिवमूर्ति को 177-177 मत मिल गए। बराबर मत मिलने पर दोनों प्रत्याशियों की सहमति से परिणाम के लिए पर्ची निकालने का निर्णय लिया गया। पर्ची के माध्यम से हुए निर्णय में पंचायत चुनाव के दौरान एक मत से हारने वाले शिवमूर्ति तिवारी विजई रहे। हालांकि जीत हासिल करने के बाद भी मामला हाईकोर्ट में होने से उन्हे प्रमाणपत्र नही दिया गया। दस जुलाई को हाईकोर्ट में एसडीएम का पक्ष रखे जाने के बाद प्रमाणपत्र दिए जाने का निर्णय लिया जाएगा। एसडीएम मोहनाल गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर पुनर्मतगणना कराई गई है। परिणाम की घोषणा हाईकोर्ट के फैसले के अधीन होगा।

संडवा चंद्रिका ब्लाक के रसूलपुर गुलरहा पंचायत उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते आ- फोटो : PRATAPGARH

सदर ब्लाक में पंचायत उपचुनाव में मतगणना करते कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH