फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lover's mother accuses son of murderous attack

प्रेमी की मां ने बेटे पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Mon, 21 Feb 2022 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lover's mother accuses son of murderous attack
Lover's mother accuses son of murderous attack
जयमाल के दौरान खून से प्रेमिका की मांग भरने वाले प्रेमी की मां ने उस पर साजिश के तहत जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि दुल्हन के पिता ने भी प्रेमी युवक व उसके भाई पर धमकाने व बेटी की मांग में जबरन खून से सिंदूर लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दो सगी बहनों की बारात आई थी। जयमाल के दौरान चाहिन गांव का अजय सरोज वहां पहुंच गया। उसने स्टेज पर पहुंचते ही अपने गले पर ब्लेड से वार करते हुए खून से दुल्हन की मांग भर दी। जिसके बाद गुस्से में लोगों ने उसे जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हो गई। घटना के तीसरे दिन रविवार को अजय की मां सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका लड़का व युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। विवाद को देखते हुए उसने अपने लड़के को रिश्तेदारी भेज दिया था। मगर युवती ने जान देने की बात कहते हुए अजय को बुला लिया। सांगीपुर में कुछ लोगों के मिलने की बात भी युवती ने अजय से कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमराही बाग के पास अजय को युवती के परिवार वालों ने मारापीटा और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दूसरी ओर युवती के पिता ने भी अजय के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि जबरन उसकी बेटी की मांग में खून से सिंदूर भर दिया। अब उसका बड़ा भाई हरियाणा से पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। उदयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed