फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Long waiting list for trains arriving from Mumbai till October 20

Pratapgarh News: 20 अक्तूबर तक मुंबई से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Long waiting list for trains arriving from Mumbai till October 20
दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेन से अपनोंं के पास जाने और आने की इच्छा रखने वालों को चिंता सताने लगी है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इससे परदेसियों की परेशानी बढ़ गई है। आरक्षण कराने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। यदि देखा जाए तो महानगरों से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व लोग अपनों के साथ मनाना चाहते हैं। ऐसे में पहले से टिकट की बुकिंग शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई से प्रतापगढ़ आने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं है। सभी ट्रेनें 10 अक्तूबर तक लंबी वेटिंग में चल रहीं हैं। 10 के बाद नो रूम की स्थित बनने लगी है।
विज्ञापन

दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली ट्रेनों में 25 सितंबर के बाद लंबी वेटिंग चल रही है। हालांकि अभी नो रूम की स्थित नहीं है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला लिया है। हालांकि अभी किसी प्रकार का आदेश उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed