फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Long queue in Tatkal tickets, passengers spending night at the station

Pratapgarh News: तत्काल टिकट में लंबी कतार, स्टेशन पर रात बिता रहे यात्री

Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Long queue in Tatkal tickets, passengers spending night at the station
सुबह होते ही सक्रिय हो जाते हैं दलाल, दूरदराज से आने वाले होते हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी जंक्शन पर तत्काल टिकट के लिए सारे काम छोड़कर दो-दो दिनों से स्टेशन पर बैठ रहे हैं। लेकिन टिकट काउंटर खुलते ही पता चला रहा है कि बुकिंग पूरी हो चुकी है।
रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए नियमित 11 बजे काउंटर खुलता है। लेकिन नंबर आगे रहे इसके लिए लोग रात में ही लाइन में लग जाते हैं। फिर भी बिना बुकिंग शुरू हुए टिकट काउंटर खुलते ही जब नंबर आता है तो पता चलता है कि टिकट नहीं है। घर बैठे लोग और एजेंट ऑनलाइन बुकिंग कर ले रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मुंबई और अहमदाबाद जाना है, वे कंफर्म टिकट के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

इनसेट
रात में नंबर लगाकर दलाल चले जाते हैं घर
स्थानीय कुछ दलाल रात में अपना नंबर लगाकर घर चले जाते हैं। सुबह छह बजे तक वापस लाइन मेें आकर लग जाते हैं। इससे जो रात भर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं उनका नंबर पीछे हो जाता है। विरोध करने पर स्थानीय लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या बोले स्थानीय लोग
मुंबई जाना है। रविवार से तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगा हूं। मगर कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। बहुत परेशान हूं।
जीतेंद्र कुमार कनौजिया, विवेक नगर
रात में बहुत कम लोग लाइन में रहते हैं। सुबह होते ही कुछ लोग आकर पहले विवाद करने लगते हैं। जब तत्काल टिकट फार्म वितरण होने लगता है तो अधिकारियों से सेटिंग कर आगे बढ़कर फार्म ले लेते हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।
दशरथ, अमृतसर पंजाब
----
मुझे मुंबई जाना है। तत्काल टिकट मिल पाना मुश्किल हो गया है। दो दिनों से बगैर खाना खाए एक ही स्थान पर बैठा हूं। रात का आलम ठीक है मगर सुबह होते ही स्थानीय दलाल आकर खड़े हो जाते हैं। दूर के लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।
अहमद, पूरे भीठा
----
ट्रेनों में भीड़ चल रही है। तत्काल टिकट के लिए दो दिनों से लाइन में लगा हूं। घर से खाना लेकर आता हूं। मगर सुबह दलाल आते हैं तो पहले से बैठे लोगों को भगा दिया जाता है।
नोमान, सरखेलपुर
वर्जन
इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। लाइन में लगने वाले यात्रियों को ही तत्काल टिकट फार्म दिलाया जाएगा। बाहरी लोगों को काउंटर से दूर किया जाएगा।

मंजीत, उपनिरीक्षक आरपीएफ।

यात्रियों की परेशानी दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आरपीएफ को मैं तत्काल बोल रहा हूं। लाइन में लगने वाले यात्रियों को ही तत्काल टिकट फार्म दिया जाएगा।
विक्रम सिंह, डीआरएम जन सूचनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed