फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Loco pilot's daughter committed suicide by hanging herself

Pratapgarh News: लोको पायलट की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot's daughter committed suicide by hanging herself
रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोको पायलट की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलने पर कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही।
विज्ञापन

जेठवारा के रहने वाले सियाराम सरोज रेलवे में लोको पायलट हैं। वह अपने परिवार के साथ पश्चिमी सहाेदरपुर स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। मौजूदा समय में सियाराम गाजियाबाद में ट्रेनिंग करने गए हैं। घर पर पत्नी कुसुम व दो बेटे व बेटी ही थीं। सोमवार को रुपये के लेनदेन के सिलसिले में कुसुम बैंक गई थीं। घर पर बड़ी बेटी शिवानी (14) जो कक्षा आठ की छात्रा थी। भाई व बहन के साथ घर पर ही थी। मां के बाहर जाने के कुछ देर बाद शिवानी ने कमरे के भीतर फंदे से झूल गई।

बाहर खेल रहे बहन व भाई कमरे मेंं आए तो शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर बैंक गईं मां रोते बिलखते लौटीं। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मां कुसुम ने बताया कि मानसिक बीमारी से जूझ रही शिवानी का उपचार चल रहा था। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed